फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए लाभकारी साबित हुआ समय से पहले खरीद का निर्णय : मिश्रा

Sat, 07 Oct 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। समय से पहले लिया गया खरीद का निर्णय किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। यह बात हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कही। वह शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा कर बाजरा व धान की खरीद के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उपायुक्त अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिश्रा ने अधिकारियों से खरीद कार्यों की रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने खरीद कार्यों को लेकर आढ़तियों व मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की। मंडी में किसानों के लिए चलाई जा रही अटल कैंटीन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खरीद संबंधी समस्याओं को लेकर जिलास्तरीय शिकायत निवारण कमेटी पहले से ही काम कर रही है। अगर किसी किसान को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह मंडी स्थित किसान सहायता केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। हरियाणा पहली ऐसी राज्य सरकार है जिसने इस बार 25 सितंबर से खरीद के कार्य को आरंभ किया है। सरकार के इस निर्णय से अगेती बिजाई करने वाले किसानों को बड़ा लाभ पहुंचा है। अब तक हरियाणा की मंडियों में 14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। रोहतक मंडी में अब तक हैफेड की ओर से साढ़े 5 हजार मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है।
इस अवसर पर मंडी सचिव देवेंद्र ढुल, हैफेड के डीएम अनूप नैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंडी में 291 क्विंटल बाजरा और 1208 क्विंटल धान की आवक
अनाज मंडी में शुक्रवार को 291 क्विंटल बाजरा और 1208 क्विंटल धान की आवक हुई है। 406 क्विंटल बाजरे की और 1488 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिले की मंडियों में अब तक 2828 क्विंटल धान तथा 5313 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। सरकार द्वारा सामान्य किस्म के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये, ग्रेड ए किस्म के धान का मूल्य 2203 रुपये तथा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें