फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाली के साधु का घिकाड़ा के मंदिर में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/चरखी दादरी। जिले के गांव खिड़वाली के साधु जीवनदास (52) का शाव सोमवार को चरखी-दादरी के गांव घिकाड़ा स्थित ठाडे श्री मंदिर में फंदे पर लटका मिला। मंगलवार को दादरी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

चरखी-दादरी पुलिस के मुताबिक घिकाड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय के समीप स्थित ठाडे श्री मंदिर के कमेटी के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को एक साधु यहां पर रहने के लिए आए थे। उन्होंने साधु का आधार कार्ड नंबर और नाम पूछकर रहने की अनुमति दी थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वो मंदिर में साधु से मिलकर अपने घर चले गये। इसके बाद करीब 11 बजे वह साधु के लिए खाना लेकर मंदिर लौटे तो कमरे के अंदर फंदे पर साधु का शव लटका मिला। उन्होंने तत्काल गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इसके बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।
सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
पुलिस के मुताबिक साधु के शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच अधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक ने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साधु का नाम जीवनदास था और मूल रूप से वह रोहतक के खिड़वाली गांव का निवासी था।
विज्ञापन

वर्जन-
पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। अभी किसी के बयान दर्ज नहीं हुए है। बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- श्रीभगवान, जांच अधिकारी एवं हवलदार, सदर थाना दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें