फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा दिन का पारा, हवा में गर्माहट

विज्ञापन
28 सुबह के समय हिसार पुल पर गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में मौसम में बदलाव जारी है। सुबह के समय हल्की ठंड व दिन में तेज धूप से आमजन की परेशानी बढ़ी है। धूप के साथ हवाओं में भी गर्माहट महसूस हो रही है। मार्च के आगमन से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
फिलहाल जिले में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें