रोहतक। भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इस देश को बेहतर व सबको जीने लायक बनाने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों जैसे युवाओं की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविरों के माध्यम से ऐसे समर्पित स्वयंसेवकों को तराशा जाता है। कार्यक्रम अधिकारी परविंदर नेहरा ने कहा कि शिविर का कुशल संचालन मनोज अहलावत, एनएसएस जिला समन्वयक एवं प्राचार्य अशोक नांदल और विद्यालय इंचार्ज दिलावर सिंह में हुआ। पंकज जैन ने शिविर की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और सभी स्रोत व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।