फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंधी में 55 पोल व 10 ट्रांसफार्मर गिरने से निगम को 14.44 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी ने वीरवार रात रोहतक में कहर बरपाया। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिरने के कारण बिजली सप्लाई चरमरा गई। इसका असर दैनिक जीवन पर भी पड़ा। कहीं पेयजल किल्लत गहराई तो कहीं लोगों के मोबाइल बंद हो गए। जिले में दो से 5 घंटे तक बिजली गुल रही। निगम कर्मचारी व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए दिन भर व्यस्त रहे। आंधी ने बिजली निगम को 14.44 लाख रुपये से ज्यादा का फटका लगाया है।
विज्ञापन


आंधी ने निगम के 55 पोल गिरा दिए। इनमें 5 पोल एलटी लाइन (लो टेंशन) और नौ मीटर के 38 पोल नीचे गिर गए। इस वजह से 11 केवी पर बिजली की समस्या रही। इसके अलावा 10 ट्रांसफार्मर भी गिर गए। तेज हवाओं के चलते अनेक जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए। इस कारण जिले की बिजली सप्लाई चरमरा गई। देर रात लगभग पूरा जिला दो से चार घंटे अंधेरे में रहा। कुछ इलाकों में बिजली छह से सात घंटे बाद आई। कुछ शहरी क्षेत्र में दो से तीन घंटे बाद ही बिजली व्यवस्था सुचारू हो गई। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्र में रही। इलाके में घंटों बिजली गुल होने की शिकायत मिलने पर निगम के एसई ने संबंधित फीडर के कर्मचारियों को व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।



इनवर्टर भी दे गए जवाब

बिजली सप्लाई चरमराने से गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। बाबा मस्तनाथ नगर, सेक्टर, ओमेक्स सिटी, दुर्गा कॉलोनी, डीएलएफ, जगदीश कॉलोनी व अन्य जगहों पर बिजली नहीं आने की वजह से इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस कारण लोगों को अंधेरे के साथ गर्मी में पसीने से तरबतर रहना पड़ा।
विज्ञापन



तूफान के कारण निगम के 55 पोल और 10 ट्रांसफॉर्मर गिर गए। कुछ जगह तार भी टूटे हैं। इससे निगम को करीब 14.44 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कर्मचारी बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में लगे हुए हैं। कुछ इलाकों की ज्यादा देर बिजली गुल रही है। ज्यादातर जगह पर दो से चार घंटे बाद ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। - रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें