फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुरक्षा की गुहार लगाने पर दो सुरक्षा कर्मी किए तैनात

Sat, 08 Jun 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव सुंदरहेटी में 30 मई को हुई किसान गजे सिंह की हत्या के आरोपियों का आठ दिन बीत जाने पर भी न तो कोई सुराग लगा है न ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं, लेकिन हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

8 दिन बीतने पर भी किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन व पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। वहीं परिवार के एक सदस्य को भी धमकी देने का मामला भी सामने आया है, इसके बाद पुलिस ने दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है।
मृतक के भाई विजय कुमार, पुत्र मोहित, सरपंच कृष्ण, नंबरदार रामफल, सुनील, कैलाश, बिजेंद्र, साहब सिंह सहित अन्य ने पुलिस को बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि नामजद आरोपियों में से ही परिवार के एक सदस्य को भी धमकी देते हुए कहा कि गजे सिंह जैसा ही तुम्हारा भी हाल होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया गया है और बताया गया कि थाना साल्हावास के थाना प्रभारी प्रकाश चंद का तबादला होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब नए थाना प्रभारी दिलबाग सिंह नियुक्त किए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तब तक परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी जाएगी। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 मई की रात जमीनी विवाद के चलते 57 वर्षीय किसान गजे सिंह की उसके ही परिवार के लोगों ने तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय गजे सिंह पशुबाडे में सोया था। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें