फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बजट के अभाव में सात साल से अटका है छोटूराम धर्मशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर 9 बहादुरगढ़ बाईपास की ओर बनाई जा रही सर छोटूराम धर्मशाला का निर्माण बजट के अभाव में अटका हुआ है। पिछले सात साल से धर्मशाला के निर्माण के लिए बजट का इंतजार है। इस योजना पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं। निर्माण पूरा करने के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत बताई जा रही है।
विज्ञापन

धर्मशाला के बजट की फाइल कहां अटकी है, यह किसी को नहीं पता। वर्ष 2022 में नगर पालिका ने नेशनल हाईवे नंबर 9 पर आम नागरिकों के लिए सर छोटूराम धर्मशाला का निर्माण शुरू कराया गया था। उस दौरान नगर पालिका चेयरमैन सुधीर ओहल्यान थे।
सरकार की तरफ से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये भेजे गए थे। इससे निर्माण शुरू किया गया। बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो गया। इसके बाद पैसा खत्म होने के कारण काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल संपन्न होने के बाद नई चेयरपर्सन पूजा इंदौर बनीं। इनका भी पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद धर्मशाला निर्माण के लिए राशि नहीं मिली है। नतीजतन पिछले सात वर्ष से अधूरी पड़ी इस बिल्डिंग पर खर्च हुआ करोड़ों रुपया बर्बाद होता नजर आ रहा है। यह बिल्डिंग कंडम होने लगी है।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि धर्मशाला के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए तीन करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च की मांग सरकार को भेजी गई थी। इस पर ऑब्जेक्शन लग कर वापस लौटा दिया गया है। फाइल अपडेट कर दोबारा सरकार को भेजी गई है। अब नए सचिव से जल्दी ही फाइल को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें