-फोटो 56 : बच्चों को दिए गए गिफ्ट।
बहादुरगढ़। सार्थक सेवा समिति ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल (तबेला) में पहुंचकर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। गिफ्ट पैक में कापियां, पेंसिल, शार्पनर, रबड़ और कलर्स आदि दिए गए। कर्नल अनिल कुमार जून ने बच्चों में देश के प्रति प्रेम व जोश भरने का काम किया। समिति अध्यक्ष एनएस कपूर ने कहा कि बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के लिए जिस चीज की जरूरत होगी सार्थक परिवार उसके लिए हमेशा तैयार है। इस मौके पर हरिचंद रोझा, विरेन्द्र रोहिल्ला, सोमपाल दलाल, बीएस दहिया, सुमित्रा दहिया, उदय सिंह सैनी, आरके वशिष्ठ, आरएन रंगा, महाबीर सिंह जांगड़ा, राजबाला, अंजू गुप्ता मौजूद रहे।