फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आयुक्त ने जांची सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Wed, 07 Jan 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27...सफाई कर्मचारी को सम्मानित करते नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा साथ है नगर निगम की सं
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ व प्रभावी बनाएगा। इसी उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेहनती एवं सराहनीय कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को जैकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कहना है नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा का।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान रेलवे रोड, किला रोड, शांति माई चौक, पालिका बाजार, छोटूराम चौक, आंबेडकर चौक, सुभाष चौक, अशोका चौक, बजरंग भवन, डी-पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस व जाट कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में सफाई, कूड़ा उठान एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, मंजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक सुमित, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप, परमजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें