फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत जगजाहिर, इनेलो की लोकप्रियता से दोनों बौखलाए : राकेश सहगल

Sun, 25 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44...इनेलो के शहरी जिला अध्यक्ष राकेश सहगल पत्रकारों से बातचीत करते हुए। पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत जगजाहिर है। इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता के चलते दोनों पार्टियां बौखला गई हैं। इसलिए तरह-तरह के षडयंत्र रचने में लगी हैं। यह कहना है इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष राकेश सहगल का। वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी तरह से भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अब झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस व भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। कांग्रेस व भाजपा सिर्फ झूठ बोलने में माहिर है।
आमजन मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। दस साल पहले कांग्रेस ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया। अब भाजपा भी उसी नक्शे कदम पर चल कर प्रदेश की जनता को लूटने में लगी है। इनेलो ने जब कांग्रेस व भाजपा के भ्रष्टाचारों की पोल खोलनी शुरू की तो दोनों पार्टियां घबरा गईं। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हाल ही में इनेलो को लेकर दिए बयान दर्शाते हैं कि वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इस माैके पर मंजीत कन्हेली, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, डॉ. राजपाल देशवाल, बल्लू खेड़ी साध, सतीश नांदल, मुकुल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें