फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठंड ने ठिठुराया, कोहरा भी छाया, न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री पर आया

Wed, 07 Jan 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24...रोहतक में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते बुजर्ग। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शीतलहर और कोहरे की वजह से ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। पूरे दिन चली ठंडी हवा की वजह से लोगों को ठंड ने खूब कंपकपाया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। एक जनवरी से जिले में एक्यूआई 100 से 150 के बीच बना हुआ है। सोमवार को भी एक्यूआई 7.6 दर्ज किया गया था। कोहरे का असर यातायात पर भी देखने के लिए मिल रहा है। मौसम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय की पटरी से उतरीं
दिल्ली से आने वाली पातालकोट 1:33 घंटे, दिल्ली-भिवानी पेसेंजर 52 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 6:06 घंटा, कालिंदी एक्सप्रेस 3:40 घंटे, फरक्का 4:32 घंटे, सरबत द भला 23 मिनट, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 मिनट, नई दिल्ली-जींद मेमू 1:09 घंटा, नांदेड़ श्रीनगर 6:48 घंटा, नई दिल्ली रोहतक एक्सप्रेस 1:23 घंटा देरी से रही। दिल्ली-श्रीनगर एक्सप्रेस 32 मिनट, अवध असम 2:30 घंटे से अधिक तक लेट रही। दिल्ली की ओर जाने वाली अवध-असम 36 मिनट, बीकानेर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 48 मिनट, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 1:05 घंटा, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 34 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 1:41 घंटा, किसान 53 मिनट, हिमसागर एक्सप्रेस 20 मिनट, इंटर सिटी 27 मिनट, जींद-दिल्ली मेमू 1:54 घंटा देरी से पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें