फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बादलों ने बढ़ाया पारा फिर भी शिमला से ठंडा नारनौल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22नारनौल में रविवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रविवार को दिन-भर बादल छाए रहे और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे आमजन को दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन रात शिमला से भी ठंडी रही। आगामी दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कुछ ही अंतराल में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इससे क्षेत्र में 18 से 22 जनवरी के दौरान बादलवाही की संभावना बनी हुई है। इसके चलते आमजन को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों को अब बारिश का इंतजार
रबी फसल के दौरान मध्य जनवरी व फरवरी की शुरूआत में हुई बारिश लाभकारी होती है। हालांकि जनवरी के अंत में क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी 29 जनवरी को मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 से 31 जनवरी के दौरान क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें