गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। दुर्गंध से आने वाले राहगीरों और मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह पसरी गंदगी पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।
गंदगी को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी की वजह से मच्छर भी पनपते ही हैं। इससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी फैलने का हमेशा खतरा बना रहता है।
वाहनों से लगकर सड़क पर भी कचरा आ रहा है। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कचरे में जानवर भी मुंह मारते रहते हैं। इसमें जानवर थैली भी निगल लेते हैं, जिसकी वजह से उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है।