फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 22 मई को शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे किसान

Sun, 12 May 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके22...मानसरोवर पार्क में मिटिंग के दौरान मौजूद किसान। स्रोत: किसान
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह फोगाट की अध्यक्षता में मानसरोवर पार्क, रोहतक में हुई। बैठक में पंजाब, हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। 22 मई को आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा किसानों ने शंभू बॉर्डर पहुंचने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण जीटी रोड व शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धरना चल रहा है। उन्होंने मांग की कि मौजूदा किसान आंदोलन के दौरान जेल में बंद तीन नौजवान व किसानों को रिहा किया जाए। साथ ही किसानों, मजदूरों की लंबित मांगों का समाधान किया जाए। इस मौके पर हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा, महम चौबीसी खाप से मास्टर रामफल राठी, कुंडू खाप के प्रधान जयवीर कुंडू, हुड्डा खाप के प्रवक्ता के एल हुड्डा, महिला प्रधान मोनिका सिसरौली, समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बलहरा, विनोद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें