फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा चेयरपर्सन आज संभालेंगी कार्यभार, गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दान करेंगी मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। नगरपालिका की चेयरपर्सन निर्मला देवी बुधवार को कार्यभार संभालेंगी, साथ ही पार्षदों के साथ मिलकर सदन की पहली बैठक की तिथि व एजेंडा तय करने पर मंथन करेंगी। मंगलवार देर रात चेयरपर्सन व पार्षद पंचकूला से शपथ लेकर लौट आए।
विज्ञापन

नपा की नई टीम के सामने अतिक्रमण, मीट मार्केट व सब्जी मंडी के हालात सुधारना चुनौती रहेगी। चेयरपर्सन निर्मला देवी व उनके पति राजू फौजी ने 5 वर्ष के कार्यकाल का मानदेय गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए दान देने की घोषणा की है।

इससे पहले मंगलवार सुबह चेयरपर्सन व पार्षदों को एक साथ सरकारी वाहन से पंचकूला पहुंचना था, लेकिन नपा की ओर से केवल पार्षद व अध्यक्ष के लिए वाहन तैयार किया गया था। इसके चलते पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने निजी वाहन में जाना ठीक समझा। नपा चुनाव में पहली बार सीधे तौर पर नपा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें निर्मला देवी ने बाजी मारी। उनके पति राजकुमार उर्फ राजू फौजी पार्षद बने हैं। कलानौर की जनता की निगाह सीधे तौर पर विकास कार्यों पर है। वहीं, वाइस चेयरमैन के लिए भी जुगाड़बाजी शुरू हो चुकी है। सभी पार्षद एक दूसरे से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में यह हुए शामिल
नपा अध्यक्ष निर्मला देवी, वार्ड एक से पार्षद सन्नी उर्फ सनिया, दो से सत्यवान भट्टी, तीन से कमलेश रानी, चार से मोनिका, पांच से सन्नी मिगलानी, छह से मनजीत सिंह सिक्का, सात से प्रियंका पुनियानी, आठ से कांता देवी, नौ से अमित कुमार, 10 से रामबीर, 11 से काजल, 12 से प्रवीण कुमारी, 13 से हरप्रीत जुनेजा, 14 से मानन्नया, 15 से प्रियंका व 16 से राजकुमार ने पंचकूला पहुंचकर शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें