फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, सब इंस्पेक्टर व चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
01...रोहतक के गरनावठी व बालंद गांव के बीच हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
- बेरी-रोहतक मार्ग पर हुआ हादसा, खाद्य आपूर्ति विभाग के एसआई नरेश चचेरे भाई विक्की के साथ लौट रहे थे अपने गांव बालंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बेरी-रोहतक सड़क मार्ग पर शनिवार अलसुबह करीब 3:30 बजे बालंद गांव की तरफ जा रही कार अंधे मोड़ पर असंतुलित होकर सफेदे के पेड़ से टकराकर पलट गई। कोहरे के चलते हुए हादसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार व उनके चचेरे भाई विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। मामले में किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
बालंद गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है। वह खुद खेतीबाड़ी करते हैं जबकि छोटे भाई नरेश (40) खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। उसकी फिलहाल रोहतक में ही ड्यूटी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभाग के काम के चलते देर हो गई। अलसुबह चचेरे भाई विक्की (28) के साथ कार में सवार होकर घर आ रहे थे। गांव से तीन किलोमीटर पहले गरनावठी मोड़ के नजदीक कोहरे के चलते कार असंतुलित होकर सड़क किनारे उतरकर पेड़ से टकरा गई।
सुबह करीब 6 बजे एक युवक ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
.....
बेहद मिलनसार थे नरेश, छुट्टी के दिन खेत में पहुंच जाते थे काम करने
प्रदीप ने बताया कि छोटे भाई नरेश 2011 में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में क्लर्क के तौर पर भर्ती हुए थे। शुरू से ही बेहद मिलनसार रहे। अब सब इंस्पेक्टर बन चुके थे। छुट्टी के दिन वह खेतीबाड़ी में सहयोग करते थे। पता चला है कि विभाग में कामकाज ज्यादा होने के कारण शुक्रवार को देर रात तक काम कर रहे थे। रात करीब 10:30 बजे कॉल करके उनसे पूछा था कि कब तक घर आएंगे। कहा था कि जल्दी आ रहा हूं। सुबह 6 बजे उन्हें सड़क हादसे का पता चला।
....
बड़ा बेटा नेकीराम तो छोटा पढ़ता है बेरी के निजी स्कूल में
एसआई नरेश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंशु (18) नेकीराम कॉलेज स्थित बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। छोटा अरमान (9) बेरी स्थित निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। दोनों बेटों को उच्च शिक्षा दिलाकर नरेश बड़ा अफसर बनाना चाहते थे।
तीन साल की बेटी के पिता थे विक्की
नरेश के चचेरा भाई विक्की खेतीबाड़ी करते थे। वह अनाज मंडी में काम से गए थे। भाई नरेश से बात हुई तो दोनों ने साथ घर चलने का निर्णय लिया। उनकी तीन साल की बेटी है। नरेश का गांव में शाम 4 बजे तो विक्की का देर शाम अंतिम संस्कार हुआ, क्योंकि विक्की के परिवार का एक सदस्य वायुसेना में है। अंबाला से उसके लौटने के बाद ही संस्कार किया जा सका।
-
मोड़ पर एक माह पहले भी गई थी युवक की जान
गरनावठी मोड़ व बालंद के बीच बेरी-रोहतक रोड पर अंधा मोड़ है। एक माह पहले कार सवार बालंद निवासी रवि (25) सहित तीन युवक आ रहे थे। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से उनकी कार पलट गई थी। रवि की मौत तो दो घायल हो गए थे। अब कार पलटने से दो भाइयों ने जान गंवा दी। पीजीआई डेड हाउस पहुंचे जिला परिषद के सदस्य एवं कबूलपुर निवासी जयदेव डागर का कहना है कि प्रशासन को इस मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए।
-

ट्रैफिक सुरक्षा के नाम हर माह बैठक, फिर भी नहीं लगाए रिफ्लेक्टर

सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी की अध्यक्षता में हर माह बैठक होती। इसमें ट्रैफिक पुलिस के अलावा पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। रोहतक-बेरी रोड पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। रोहतक-बेरी मार्ग पर गरनावठी मोड़ से आगे व बालंद गांव के करीब स्कूल के पास अंधे मोड़ हैं। इसके बावजूद रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर का कहना है कि सिग्नल व रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य संबंधित विभाग का है। ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी व आरटीए से बात की जाएगी। जल्दी मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे।
शनिवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि बेरी रोड पर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। रात को हादसा कोहरे की वजह से भी संभव है। किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
-इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

-
जांच कर जल्द उठाएंगे कदम
रोहतक-बेरी सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। गरनावठी मोड़ व बालंद के बीच हादसे की सूचना नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराएंगे। रिफ्लेक्टर बनवाने के अलावा जरूरत पड़ी तो अवरोधक भी बनवा देंगे।
विज्ञापन

- मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

01...रोहतक के गरनावठी व बालंद गांव के बीच हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

01...रोहतक के गरनावठी व बालंद गांव के बीच हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें