रोहतक। घिलौड़ खुर्द गांव में गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय व चिकित्सालय की ओर से वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वारिज पांडेय व डीएमएस डाॅ. योगेश शर्मा ने किया। शिविर में जोड़ों के दर्द, माइग्रेन, सर्वाइकल व नेत्र रोगों की जांच की। स्वास्थ्य जांच शिविर में मर्म चिकित्सा के माध्यम से लगभग 50 मरीजों को घुटने के दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल व सर दर्द में तुरंत प्रभाव से आराम मिला। गौड़ ब्रहामण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जयपाल शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में हर संभव सुविधा के साथ मरीजों का उपचार किया जाता है। शिविर में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की ओर से कैंप इंचार्ज डाॅ. सुनील शर्मा, डाॅ. प्रशांत, डाॅ. शिखा चौधरी, वेद भाली, अजमेर, योगेंद्र, ध्रुव, अनुपमा, खुशबू, रविंद्र व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।