रोहतक। हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल की बैठक स्थानीय सर्विस क्लब में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि आज पूरे विश्व में व्यापार के महत्व पर चर्चा हो रही है और यह सिद्ध हो चुका है कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति व जीडीपी को मजबूत बनाने में व्यापारी वर्ग की सबसे बड़ी भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश और प्रदेश में व्यापारी एवं उद्योगपति शोषण का शिकार हो रहे हैं। बिना भ्रष्टाचार के न तो बिजली का कनेक्शन मिलता है और न ही जीएसटी नंबर।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी सपने को अधिकारी व कर्मचारी पूरा नहीं होने देना चाहते। अनिल भाटिया ने कहा कि अब समय आ गया है जब सरकार को व्यापारी संगठनों को विश्वास में लेकर नियमों का सरलीकरण कर उद्योग-व्यापार के अनुकूल माहौल तैयार करना चाहिए। संवाद