फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा मिनीगोल्फ टीम के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत

विज्ञापन
21...हरियाणा मिनीगोल्फ टीम के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी को हुई। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव वीर सिंह आर्य ने बताया कि जूनियर वर्ग मिक्स डबल में यश शर्मा एवं वंशिका शर्मा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर वर्ग (नॉकआउट-डबल) में युवराज कालरा एवं यश शर्मा (कुरुक्षेत्र) की जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से लौटने पर मंगलवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन डॉ. दीपक भारद्वाज अधिवक्ता, देवेंद्र सैनी, वीर सिंह आर्य, सुनील दुग्गल आदि मौजूद रहे। टीम के कोच ललित कुमार एवं टीम मैनेजर सार्थक के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें