फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टूटे लिंक मार्ग का जल्द होगा निर्माण चैयरमेन

Sat, 03 Jan 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34...सांपला में लिंक रोड़ के निमार्ण कार्य का शुभारंभ करते चैयरमेन उदयभान मलिक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
लिंक रोड के निमार्ण का शुभारंभ करते चेयरमैन उदयभान मलिक व अन्य।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर 9 से खरखौदा मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड का जल्द ही निर्माण होगा। इसके निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। नव वर्ष पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक ने निर्माण कार्य को लेकर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। निर्माण होने पर वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह लिंक रोड लंबे समय से टूटा हुआ था। रोड में गहरे गड्ढे होने की वजह से आवागमन को लेकर वाहन चालक काफी परेशान हैं। लंबित सड़क की मांग पूरी होने पर लोगों ने चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सड़क के निर्माण से बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

चेयरमैन उदयभान मलिक ने मौजूद ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क टिकाऊ और मजबूत होनी चाहिए ताकि लोगों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि तीन किलोमीटर लंबे यह लिंक रोड 18 फीट चौड़ा होगा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर वायस चेयरमैन बंसीलाल मक्कड़, प्रमोद कुमार सचिव सविता विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें