फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्थिव शरीर रिसर्च के लिए पीजीआई को दान किया

विज्ञापन
23-पीजीआई में अपने पिता श्याम सुंदर का पार्थिव शरीर दान करते सुभाष नगर निवासी कपिल चुघ। स्रोत:
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सुभाष नगर निवासी कपिल चुघ ने पिता श्याम सुंदर का पार्थिव शरीर पीजीआईएमएस रोहतक के एनाॅटमी विभाग को विद्यार्थियों की रिसर्च के लिए दान किया। एनाॅटमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय गुप्ता ने इस देहदान के लिए परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया।
डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि देह दान से विद्यार्थियों को मानव शरीर के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। वे अपने ज्ञान को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अंगदान एक ऐसा दान है जो किसी की जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। यह एक ऐसा कार्य है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। सबको अंगदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहदान के इंचार्ज डॉ. कमल सिंह ने बताया कि अंगदान करने से न केवल किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है बल्कि इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। कपिल चुघ ने कहा कि उनके पिता हमेशा दूसरों की सेवा करने में विश्वास करते थे, इसीलिए उन्होंने उनकी देह को दान करने का निर्णय लिया। इससे उनके पिता की आत्मा को शांति मिलेगी। इस दौरान डॉ. पारस, डॉ. एलेक्स, डॉ. महिमा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें