फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही पेड़ पर फंदे के साथ जमीन पर टिका मिला आरोपी युवक का शव

विज्ञापन
av 5.JPG
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के एक युवक का शव बुधवार को खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में भिजवा दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। बता दें कि युवक पर घटना से 24 घंटे पहले ही आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार युवती का रिश्ता तय होने पर युवक ने सोशल मीडिया पर युवती संग बनाई अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी और युवक से मारपीट भी की। इसके बाद से युवक लापता था। बुधवार को उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों का कहना है कि युवक व युवती करीब 4 साल से परिचित थे। युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक था। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटा व अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक युवती की शादी 27 फरवरी को होनी है। जिस बारे में युवक को पता लग गया था। पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को युवक ने अपनी महिला मित्र संग बनाई अश्लील वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बारे में महिला मित्र के परिजनों व परिचितों को पता लग गया। फिर युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
युवक के परिजनों का आरोप : युवती के परिजनों ने 13 जनवरी की शाम युवक के साथ मारपीट की
युवक के परिजनों का आरोप है कि केस दर्ज करवाने के बाद युवती के परिजनों ने युवक को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। युवती के परिजनों ने 13 जनवरी की शाम को युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद से वह लापता था। 14 जनवरी को पुलिस ने युवक का सुराग लगाने के लिए उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया और देर रात ये कहते हुए छोड़ा गया कि बुधवार सुबह 10 बजे तक युवक को थाने में पेश करें। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह खेत में एक पेड़ पर युवक का फंदे से लटका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव जमीन पर है इससे साफ पता चलता है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर युवक को लटकाया गया है।
विज्ञापन

बहन को फोन कर बोला - वीडियो मैंने नहीं, दोस्तों ने की थी पोस्ट
यूपी में विवाहित बड़ी बहन को फुफेरे भाई के फोन से फोन कर युवक ने आपबीती बताई। उसने बताया कि वह युवती के साथ रेवाड़ी गया हुआ था। दोनों के साथ उनके दोस्त भी थे। वहां पर युवक के दोस्तों ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और उसके फोन को खंगालने लगे। युवक व युवती उन दोस्तों से अलग होकर दूसरी ओर घूमने लगे। इसी दौरान दोस्तों ने गैलरी में से वीडियो निकाल कर युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट कर दी थी। इस बारे में उस दौरान पता लगा कि जब युवती के परिचितों ने देख लिया और उन्होंने युवती से इस बारे में पूछा था। दोनों वहां से घर लौटे। परिजनों के कहने पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। देर शाम युवती के परिजनों ने युवक को बाईपास पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मोबाइल फोन भी ले लिया था। बाद में उसे युवक के घर फेंक गए।
परिजनों के बयान पर छह नामजद सहित अन्यों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें