फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हसनगढ़ के पास नहर में डूबे राजवीर का शव आसौदा के पास मिला

Tue, 04 Jun 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। हसनगढ़ के राजवीर का शव सोमवार दोपहर को बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर झज्जर जिले के गांव आसौदा के पास माइनर की तलहटी में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को हसनगढ़ निवासी राजवीर अपने रिश्तेदार के बच्चों को रिलायंस माइनर पर नहलाने के लिए ले गया था। माइनर में अधिक पानी होने की वजह से बच्चा डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए राजवीर ने पानी में कूद गया। वहां पहले से नहा रहे युवकों ने बच्चे को बचा लिया, लेकिन राजवीर पानी के बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि वह तैरना जानता था, लेकिन अधिक पानी होने के कारण वह खुद को नहीं संभाल पाया। घटना की सूचना के बाद परिवार के अलावा पुलिस प्रशासन ने भी राजवीर की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह दोबारा से गोताखोर टीम ने राजवीर की तलाश शुरू की। वह उसे तलाशते हुए करीब 7 किलोमीटर दूर पहुंचे। आसौदा के पास गोताखोर टीम ने शव बरामद किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें