फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संजय नगर के युवक का मेडिकल मोड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
21सीटीके04...मृतक राम आशीष का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रोहतक। शहर के संजय नगर के युवक 32 वर्षीय राम आशीष का शव शुक्रवार सुबह मेडिकल मोड़ के पास पेट से बंधे फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता साफ। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिजन किसी तरह के विवाद या रंजिश की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा राम आशीष समारोह में फूलों से सजावट का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वीरवार की शाम घर से निकला था। वह घर आया तो उसने राम आशीष के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि शाम को ही वह प्रेम घर पर आया था। थोड़ी देर बाद वह चला गया। इसके बाद से ही आशीष लापता रहा। रातभर वह उसे ढूंढते रहे। शुक्रवार सुबह पता चला कि उसका शव मेडिकल मोड़ के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला है। उन्हें नहीं पता कि आशीष ने आत्महत्या की या नहीं। किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

शव को पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता लग सकेगा कि राम आशीष ने आत्महत्या ही है या नहीं। परिजनों को किसी पर शक नहीं है। अशोक कुमार, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें