फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदान से पहले कर्मचारियों की कराई रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्थान की गवर्निंग बॉडी के चुनाव कल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की रिहर्सल हुई। इस दौरान चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जाट संस्था के प्रशासक के ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत ने बताया कि मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में यह चुनावी रिहर्सल संस्था के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) दलबीर राणा के मार्गदर्शन में हुई। यहां चुनाव कानूनगो कर्मपाल भी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) और चुनाव अधिकारी वैशाली सिंह के देखरेख में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था की गवर्निंग बॉडी के चार पदों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। चारों पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर बनवाए गए हैं। इनसे चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार, उप प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, महासचिव पद के लिए चार उम्मीदवार व कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गर्वनिंग बॉडी के चार पदों के लिए संस्था के 105 कॉलेजियम सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए सभी कॉलेजियम सदस्यों को संस्था की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र व कॉलेजियम सदस्य के रूप में दिया गया विजेता का सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें