फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन पहले दिल्ली के लिए निकले युवक का शव रजबाहे में मिला

Tue, 12 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11जेएनडी12-मृतक अनिकेत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। रजाना कलां के पास रजबाहे से सोमवार को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सफीदों की आदर्श कॉलोनी निवासी अनिकेत (25) का गला-सड़ा शव बरामद किया है। मृतक सफीदों से आठ अगस्त को दोस्त के बच्चों को गाड़ी से दिल्ली छोड़ने के लिए निकला था।
विज्ञापन

परिजनों ने मृतक की मौत पर संदेह जताया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने के कारणों का पता लग पाएगा। उसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

अनिकेत आठ अगस्त के बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की अनिकेत से अंतिम बार बातचीत नौ अगस्त रात को हुई थी। उसने सुबह दो बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी।
विज्ञापन

अनिकेत का शव गांव रजाना कलां के पास रजबाहे में पड़ी रस्सी में अटका हुआ था। मृतक की जेब से मिले फोन के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक के ताऊ विनोद ने बताया कि अनिकेत की गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा है।
जब उन्होंने आठ अगस्त देर शाम को अनिकेत से बात की थी तो वह पानीपत था। नौ अगस्त अलसुबह उसकी लोकेशन ली गई तो वह गांव अंटा टावर की मिली।
विनोद ने संदेह जताया कि उसका भतीजा अनहोनी घटना का शिकार हुआ है। उसने गाड़ी लूट की आशंका भी जताई। मृतक घर में कमाने वाला इकलौता था। वह सफीदों शहर में फोन की दुकान पर लगा हुआ था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संजय, जांच अधिकारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें