रोहतक। बोहर गांव में पैर फिसलने से डूबे 17 साल के युवक तरुण का शव मंगलवार शाम को चरखी-दादरी जिले के गांव इमलौटा के पास मिला। दादरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को परिजनों को सौंपा दिया।
रविवार को बोहर निवासी वरुण ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उनका छोटा भाई वरुण अपने दोस्त निखिल व पीयूष के साथ जेएलएन के पास पार्क में घूमने गया था। बाद में वापस नहीं आया।
उसे निखिल व पीयूष से पूछा तो उन्होंने बताया कि वरुण नहर के पास लगे नलके पर पानी पीने गया था। वापस नहीं आया। छानबीन की तो पता चला कि नहर के पास पैर फिसलने से तरुण 25 फीट गहरी नहर जेएलएन में गिर गया।
सूचना पाकर मौक पर पहुंची अर्बन एस्टेट पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। चार दिन बाद तरुण का शव दादरी जिले में मिला। ब्यूरो