रोहतक। रामलीला मंचों पर बुधवार रात कहीं राम जन्म तो कहीं ताड़का वध का मंचन हुआ। श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला प्रताप मोहल्ला की ओर से शाम को श्रीराम बरात का आयोजन किया गया। यहां डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी गोकर्ण तीर्थ से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विभिन्न सड़कों से होते हुए प्रताप मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा ने माहौल भक्तिमय बना दिया।
श्री रामलीला उत्सव कमेटी रोहतक की ओर से पुराना आईटीआई मैदान स्थित रामलीला महोत्सव व दशहरा मेला में राम जन्म व ताड़का वध का मंचन किया गया। यहां बीसीएएस दिल्ली के ज्वाइंट डायरेक्टर दीपक गहलावत, एडिशनल कमिश्नर इंकम टैक्स गुरुग्राम सीमा धनखड़, जैन सभा के पूर्व प्रधान दीपक जैन, उद्योगपति जंबू जैन, एमडी एवी वायरस विनोद जैन व सीए सुनील जैन, उद्योगपति राजेश जैन, प्रधान सुभाष तायल ने रिमोट का बटन दबाकर रामलीला का शुभारंभ किया।
यहां राधा कृष्ण, राम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। निर्देशक लीलाधर के निर्देशन में मुंबई के कलाकारों ने राम जन्म और ताड़का वध की प्रस्तुति दी। मंच संचालन सतीश भारद्वाज व विजय गुप्ता बाबा ने किया। इस मौके पर प्रधान सुभाष तायल, शंकर लाल मित्तल, सुशील मंगला, सोनू जैन, नवीन बंसल, राकेश खुराना, संदीप गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर राम जन्म का मंचन
पटेल नगर में न्यू राम लीला कमेटी के मंच पर राम जन्म, पुराना बस स्टैंड स्थित श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी के मंच ताड़का, सुबाहु, मारीच वध, लेबर चौक पर कुकारों वाली रामलीला कमेटी के मंच पर राम विवाह व पुरानी अनाज मंडी में कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर राम जन्म का मंचन किया गया। विभिन्न मंचों पर रामलीला मंचन देख कर राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। हास्य कालाकारों ने भी दर्शकों को बांधे रखा।
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
46 कुकारों वाली रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद