फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की राशि

Thu, 20 Nov 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। भाजपा नेता दीपक हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने के अवसर पर आयोजित उपमंडलस्तरीय कार्यक्रम में किसानों से कहा कि उनके हित में चलाई जा रही इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से योजना की प्रक्रिया और लाभ के प्रति जागरूक रहने एवं ई-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण अपडेट को समय पर पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने, आर्थिक स्वावलंबन एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कारगर सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बीएओ संदीप नांदल ने किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन लीलू बेडवा, एपीपीओ बलवंत नागर, एडीओ मोनिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें