फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा करना ही भारतीय हिंदू परिषद् का उद्देश्य : शुक्ला

Sun, 09 Jul 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भारतीय हिन्दू परिषद की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जनता काॅलोनी स्थित कवि दयाचंद चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में भारतीय हिंदू परिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय हिंदू परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संगम शुक्ला ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य और लक्ष्य हिंदू समाज को मजबूत करना है। उन्हाेंने बताया कि हिंदू जीवन दर्शन व आध्यात्म की रक्षा, उसका प्रचार करना, विदेशों में रहने वाले हिंदुओं से तालमेल रखना एवं हिंदू व हिंदुत्व की रक्षा करना है। भारतीय हिंदू परिषद् अंतरराष्ट्रीय संगठन का उद्देश्य गो संरक्षण भी है, क्योंकि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण और बलराम दोनों ने गाय की पूजा एवं संरक्षण कर संस्कृति का नेतृत्व किया।
संगठन की प्रदेश की कार्यकारिणी टीम का किया गठन :
इस दौरान हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी टीम का भी गठन किया गया। सत्यवान बिरला को प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीन रोकी मायना को युवा प्रदेश अध्यक्ष व धीरज मलिक को रोहतक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी ने हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के साथ गो संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें