फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरड पूजा आज, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले मंदिर में तैयारिय
विज्ञापन
रोहतक। श्री बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में हरड पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके लिए मठ की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को अलवर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं महंत बालकनाथ योगी ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि श्रावण मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार को सुबह दस बजे हरड पूजा होगी। इसमें भेष 12 पंथ के योगी महासभा के अध्यक्ष महंत योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसमें आठ मानाधारी महंत, पीर एवं संत, योगेश्वर, आम भक्तगण आमंत्रित हैं। मयह कार्यक्रम गुरु महाराज चांदनाथ योगी की स्मृति में आठ मान भंडारा लगाया जाता है। इसमें शंखडाल और देश मेला की तिथि सुनिश्चित करने के साथ घोषित की जाती है।

धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
जिलाधीश अजय कुमार ने धारा-144 के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की परिधि में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर्स व मानवरहित उड़ने वाली अन्य वस्तुओं, एरियल कवरेज, रिमोट नियंत्रित एयरक्राफ्टस, उड़ने वाले कैमरे, क्वाडकोपर, हैलीकैम के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन



मौसम खराब होने के चलते पहले नहीं आ सके थे योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम का पहले दो बार बाबा मस्तनाथ मठ में आने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हैलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया। इसकी मुख्य वजह धुंध अधिक होने के चलते दृश्यता का नहीं होना था। वह मठ में ब्रह्मलीन पुजारी हजारी नाथ योगी की तेइया विधि पूजन में आ रहे थे। इसमें देशभर से नाथ संप्रदाय और अन्य संप्रदाय के संत महात्मा पहुंचे थे। उस समय पूरे मठ को उत्तर प्रदेश के स्पेशल कमांडो के अलावा हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा चक्र में ले रखा था। उस समय दिल्ली-हरियाणा सीमा पर धरने पर बैठे किसानों के चलते वह सड़क मार्ग से भी कार्यक्रम में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें