फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवती से की छेड़छाड़ परिजनों ने जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सांपला खंड के एक गांव में शुक्रवार तड़के 5:40 बजे सैर करने गई युवती से एक युवक ने न छेड़छाड़ कर डाली। यही नहीं, आरोपी ने उसे झाड़ियों में भी घसीटने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। उसे सांपला के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह रोज सुबह गांव के सर्विस रोड से खरखौदा की तरफ सैर करने जाती है। सुबह करीब 5:40 बजे सैर पर जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उसे झाड़ियों में भी खींचने का प्रयास किया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो पीड़िता के दादा आ गए। आरोपी युवती के दादा को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में पुलिया के पास युवती के भाई ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम सोमबीर उर्फ बहादुर बताया है। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांपला थाने के कार्यकारी प्रभारी विनोद ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मारपीट की गई है। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल सांपला में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें