रोहतक। शहर की एक कॉलोनी की महिला छेड़छाड़ के केस में गवाही देने आई तो आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसने 2017 में सिटी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था, जिसकी अदालत में शुक्रवार को गवाही थी। वह कोर्ट में गवाही देने पहुंची, लेकिन केस में तारीख लग गई। कोर्ट के बाहर आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ गवाही दी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ गवाह को धमकाने का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। ब्यूरो