फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आढ़ती की दुकान के गल्ले से सवा लाख रुपये चोरी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान के गल्ले से एक लाख 25 हजार 500 रुपये चोरी करने के आरोपी को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रोहतक जिले के खरक जाटान गांव निवासी आढ़ती अखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान चलाते हैं। 26 नवंबर दोपहर बाद किसी ने दुकान के गल्ले में रखी एक लाख 25 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में पंजाब के संगरूर जिले के माधोपुरी गांव निवासी काका को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वर्जन

नई अनाज मंडी के आढ़ती अखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी दुकान से 1 लाख 25 हजार 500 रुपये चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

-राजेंद्र सिंह, पुलिस जांच अधिकारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें