फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेरठ पुलिस पर फायरिंग और चोरी का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस पर फायरिंग करके भागे 25 हजार के इनामी आरोपी शिवनाथ उर्फ सोनू को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे अवैध पिस्तौल और चोरी की कार बरामद करने का दावा किया है। आरोपी 19 मई को रोहतक में मेरठ पुलिस पर फायरिंग करके फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि 19 मई को मेरठ की नौचंदी थाना पुलिस मेरठ निवासी शिवनाथ उर्फ सोनू को पकड़ने रोहतक आई थी। वाहन चोरी के आरोपी सोनू पर 25 हजार का इनाम था। आरोप है कि मेरठ पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह फायरिंग करके चोरी की गाड़ी के साथ भाग गया था।
मेरठ पुलिस ने रोहतक की सीआईए-2 टीम से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। सीआईए-2 ने चार टीमें गठित कीं और अगले ही दिन आरोपी को दबोचकर मेरठ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


-
ऑन डिमांड करता था कार चोरी
रोहतक पुलिस ने बताया कि शिवनाथ उर्फ सोनू ऑन डिमांड लग्जरी कारों की चोरी करके दूसरे प्रदेशों में बेच देता था। गैंग के पास क्रेटा से लेकर फाॅर्च्यूनर तक की मांग आती थी। आरोपी अन्य साथियों के साथ दिल्ली-नोएडा में लग्जरी गाड़ियां चुराता था। आरोपी के खिलाफ मेरठ के थाना नौचंदी में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें