संवाद न्यूज एजेंसी
महम। चार दिन पहले शुक्रवार को रात एक बजे कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोपी अमन निवासी लाखनमाजरा को पीजीआई से छुट्टी मिल गई है। अब पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। जांच टीम रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। हालांकि, दूसरा दूसरा आरोपी अमन उर्फ बाज निवासी खरैंटी अभी नहीं पकड़ा जा सका है।
पुलिस के एटीवी एवं पीओ स्टाफ इंचार्ज कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर 20 जून की रात 1.13 बजे बाइक सवार दो युवकों ने चार गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने 28 घंटे के अंदर लाखनमाजरा निवासी अमन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
दूसरा आरोपी अमन उर्फ बाज अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उधर, मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने के बाद कांग्रेस विधायक बलराम दांगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीन नए सुरक्षाकर्मी विधायक को दिए गए हैं।