रोहतक। रिटौली गांव के हंसराज उर्फ हंसे हत्याकांड में पुलिस ने कबूलपुर के युवक सुनील को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सात मार्च रिटौली निवासी हंसराज बस लेकर रोहतक आ रहा था। गांव के अड्डे पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे गोली मार दी थी। गोली लगने से हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही वारदात के आरोप में कबूलपुर के युवक सुनील को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो