रोहतक। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित होली पार्क में आयोजित की जा रही श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को दैत्यराज बलि से तीन पग भूमि मांगने की कथा सुनाई गई।
शाम के समय आयोजित की जा रही सात दिवसीय कथा के चौथे दिन काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा व्यास देवकी नंदन महाराज ने कथा के तहत वामन भगवान के दैत्यराज बलि से तीन पग भूमि मांगने की कथा का सुंदर वर्णन किया जिसमें ठाकुरजी ने तीन पद में अखिल ब्रह्मांड को नाप लिया था।
उन्होंने वंशावली का वर्णन सुनाया जिसमें सूर्यवंश में भगवान श्रीराम और चंद्रवंश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेश बंसल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर प्रेम मेहता, शकुंतला चोपड़ा, सुषमा सचदेवा, मीनाक्षी शर्मा, संतोष राघव, पिंकी शर्मा, मोनिका शर्मा, बीना देवी, मीना रानी, लाजवंती, राजवंती, सोमनाथ शर्मा, गजानंद बंसल, ओमप्रकाश शर्मा, जवाहर खुराना, रामबीर आदि उपस्थित रहे।