फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टीजीटी शिक्षक 10 से अधिक दृश्य कला विधाओं में होंगे प्रशिक्षित

Wed, 19 Nov 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल और दृश्य कला के प्रति को रुचि बढ़ने के उद्देश्य से टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) का मंडलस्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी व झज्जर जिलों के शिक्षक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

टीजीटी शिक्षकों को 10 से अधिक दृश्य कला विधाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न कौशल प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं।
जिले के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक टीजीटी को कौशल आधारित (स्किल बेस्ड) प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी ने बताया कि राजकीय विद्यालय में होने वाली कार्यशाला में छह जिलों से 546 शिक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 दिन में छह चरणों में कार्यशाला होंगी। इसमें विभाग के ही मास्टर ट्रेनर पीजीटी फाइन आर्ट कौशल की जानकारी देंगे। कार्यशाला के लिए ओवरऑल प्रभारी राजबाला मलिक, नोडल अधिकारी बीईओ जयभगवान व समन्वयक डाॅ. सुनीता अहलावत को बनाया गया है। संवाद
-
विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में 10 से अधिक विधाओं में जानकारी दी जाएगी। मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को पोस्टर मेकिंग, कैलीग्राफी, लिप्पन आर्ट, ऑयल पेस्टल, वरली आर्ट, क्ले मॉडलिंग, स्टिल लाइफ आर्ट, रंगोली व वाटर कलर टेक्निक्स की जानकारी देंगे। कार्यशालाओं के बाद विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी को देखकर विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा को पहचान सकेंगे।

वर्जन
दृश्य कला कौशल को और मजबूत बनाने के लिए टीजीटी को 20 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें छह जिलों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। हिसार रोड राजकीय कन्या विद्यालय में प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें