फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी समारोह में टेंट कर्मी की मौत, पत्नी बोली-करंट लगने से हुई मौत

विज्ञापन
23-टेंट कर्मी सुनील। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के शादी समारोह में शुक्रवार शाम टेंट कर्मी सुनील (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि पति की करंट लगने से मौत हुई है जबकि टेंट मालिक दिल का दौरा पड़ने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने टेंट मालिक सन्नी सहित दो के खिलाफ लापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज की है। वार्ड नंबर दो निवासी प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पति सुनील 20 साल से कलानौर के पप्पू टेंट हाउस पर नौकरी करते थे।
शुक्रवार सुबह सात बजे पति ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब 7 बजे टेंट मालिक सन्नी एक अन्य लड़के के साथ स्कूटी पर सुनील को लेकर आए। उस समय सुनील को मौत हो चुकी थी। जब कारण पूछा तो सन्नी ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

-
अंगुठे पर मिला घाव, छानबीन की तो करंट से बताई मौत
सुनील के भाई प्रह्लाद ने बताया कि वह परिजनों के साथ मौके पर गए और छानबीन की। पता चला कि सुनील की मौत करंट लगने से हुई है। उनके भाई से बिजली का काम करवाया जा रहा था जबकि वे इस कार्य में एक्सपर्ट नहीं थे।
-
घर की जगह अस्पताल ले जाते तो बच जाती जान
प्रीति का कहना है कि अगर पति सुनील को टेंट मालिक घर ताने के बजाय अस्पताल ले जाते तो जान बच सकती थी। दिल का दौरा बताकर घर छोड़कर चले गए। वे उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
पत्नी प्रीति के बयान पर टेंट संचालक सन्नी सहित एक अन्य के खिलाफ लापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता लग सकेगी।
विज्ञापन

- प्रवीण कमांडो, जांच अधिकारी थाना कलानौर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें