रोहतक। थाना आर्यनगर में एक व्यापारी के साथ सात युवकों ने मारपीट करके उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस एक आरोपी को नामजद करते हुए सात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कबूलपुर गांव निवासी राहुल की शास्त्रीनगर में टेंट की दुकान है। उन्होंने वहीं किराये पर घर ले रखा है। 16 अगस्त रात करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान को बंद कर रहे थे। उसी दौरान शास्त्रीनगर निवासी नितेश समेत तीन युवक आए और उन्होंने उनकी दुकान पर काम करने वाले कुलदीप से मारपीट करने लगे। कुलदीप को बचाने के लिए वह आगे आए और नितेश डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद नितेश का फोन आया कि उनके एक साथी को चोट लगी है और उसके इलाज के लिए कुछ पैसे चाहिए। वह पैसे लेकर सिविल अस्पताल के पास पहुंचे तो नितेश समेत 7 युवकों ने उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नितेश समेत सात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो