फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कूड़ा चट कर गई दुकानदारी

Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सफाई कर्मचारियों की 14वें दिन भी हड़ताल से बाजारों में कचरे के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से परेशानी के साथ ही बाजारों में 30 फीसदी तक ग्राहक कम होने से दुकानदारों पर दोहरी मार पड़ रही है।
बुधवार को नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लंबे समय से चल रही हड़ताल से शहर में अलग-अलग जगह 1000 से 1200 टन कचरा पड़ा है। शहर के बाजार, गलियां व सड़कें गंदगी से अटी हैं। लोगों के लिए बाजारों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों ने जल्द ही कोई हल निकालने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश चावरिया ने सरकार पर 13 मई के समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने आमजन से मिलकर समर्थन मांगा जा रहा है।

घरों से कूड़ा लिए बिना ही जा रहीं गाड़ियां
हड़ताल के बीच घरों से कूड़ा लिए बिना ही ठेकेदार की गाड़ियां जा रही हैं। भिवानी रोड स्थित न्यू राजिंद्र कॉलोनी निवासी बलबीर ने बताया कि तीन दिन से बिना कूड़ा उठाए ही गाड़ी जा रही है। गाड़ियों की जीपीएस लोकेशन तो सही रहती है लेकिन कूड़ा उठान न होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

किला रोड पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे ग्राहक 15 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दुकानदारी पर असर हो रहा है।
- दीपक पुनियानी, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।
गांधी कैंप बाजार में गंदगी फैली होने से 30 प्रतिशत तक ग्राहक कम हो गए हैं। दुर्गंध फैलने से बीमार होने का भय बना हुआ है। सरकार को तुरंत हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन

- नरेश भुटानी, प्रधान, गांधी कैंप बाजार
केवल दुकानदारी प्रभावित की बात नहीं है। दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो चुका है। सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें मान कर शहर को कूड़ा मुक्त किया जाए।
- गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान, शौरी मार्केट ।
जहां देखो शहर में कूड़ा फैला हुआ है। त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहक कम हो गए हैं जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
- वीरेंद्र राठी, प्रधान, दुर्गा कॉलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन।
वर्जन :
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होने के बावजूद भी नगर निगम की ओर से रात के समय सड़कों से कचरा उठान कराया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।

22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद

22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद

22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद

22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद

22-शहर के किला रोड बाजार में फैली गंदगी से ग्राहकों की संख्या कम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें