फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में तनाव का मामला : युवती बोली-मर्जी से गई थी सहेली के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के एक गांव में पांच दिन से चल रहा तनावपूर्ण माहौल खत्म हो गया है। पुलिस लापता चाची के बाद उसकी भतीजी को भी बरामद करने में कामयाब रही। सोमवार को 18 वर्षीय युवती के अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराये गए। युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से सहेली के घर चली गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चार दिन पहले एक युवक ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी सात सितंबर की रात को बिना किसी को बताए चली गई। साथ में उसकी 18 वर्षीय भतीजी भी लापता है। उसे शक है कि गांव का युवक उसकी पत्नी व भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया है। सदर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। आरोपी युवक समुदाय विशेष का था। ऐसे में गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिकायतकर्ता की पत्नी को बरामद कर लिया था, लेकिन युवती को अब बरामद किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवती के अदालत में बयान दर्ज करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। गांव में पूरी तरह शांति है। युवती की चाची को पहले ही बरामद किया जा चुका है।
- एसआई नवनीत, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें