फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में चार विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी, हांसी रोड पर बनेगा डॉग शेल्टर

विज्ञापन
31जेएनडी03 नगर परिषद कार्यालय जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद ने शहर में सुविधाएं बेहतर करने के लिए करीब 46.11 लाख रुपये की लागत से चार विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। इनमें पार्क में गार्डन हट, गली निर्माण, दिशा सूचक बोर्ड और हांसी रोड पर बेसहारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

डीसी कॉलोनी के नजदीक पार्क में 8.64 लाख रुपये की लागत से दो गार्डन हट बनाईं जाएंगी। पार्क में सुबह-शाम सैर करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और परिवारों को इससे बैठने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। मौसम से बचाव के साथ पार्क में लोगों के ठहरने की सुविधा भी बढ़ेगी।
इस कार्य को पूरा करने के लिए 60 दिन निर्धारित किए गए हैं। वार्ड छह में राधे प्ले स्कूल वाली गली के निर्माण पर 25 लाख 41 हजार 319 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह चारों कार्यों में सबसे अधिक लागत वाला प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गली का निर्माण 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर के विभिन्न स्थानों और प्रमुख चौकों पर 6.13 लाख रुपये की लागत से साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

5.92 लाख से बनेगा डॉग शेल्टर
हांसी रोड स्थित नगर परिषद की जमीन पर 5.92 लाख की लागत से डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। इससे बेसहारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध होगा। शहर में आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्याओं के व्यवस्थित समाधान की दिशा में यह सुविधा उपयोगी हो सकती है। इसके निर्माण के लिए भी 90 दिन की समय सीमा तय की गई है। यह सभी टेंडर सात नवंबर को खोले जाएंगे।
वर्जन
पार्कों में लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, गलियों का निर्माण और चौक-चौराहों पर साइन बोर्ड लगने से नागरिकों को रोजमर्रा के जीवन में सुविधा मिलेगी। वहीं, डॉग शेल्टर बनने से बेसहारा कुत्तों के प्रबंधन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नगर परिषद का प्रयास है कि शहर में बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन

— डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद

31जेएनडी03 नगर परिषद कार्यालय जींद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें