फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहादुरगढ़ जा रही टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे उतरी, 17 वर्कर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास पर रोहतक से बहादुरगढ़ निजी कंपनी में जा रही टेंपो ट्रेवलर संतुलन बिगड़ने से नीचे उतर गई। टेंपो में सवार 17 वर्कर बाल-बाल बच गए। घायल टेंपाे चालक संजय को पीजीआई में दाखिल कराया गया। आईएमटी थाना पुलिस ने चालक के बयान दर्ज कर टेंपाे को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

टेंपो चालक संजय ने पुलिस को बताया कि हर रोज रोहतक से बहादुरगढ़ निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जाता है। ड्यूटी के बाद वापस छोड़ने आता है। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब खरावड़ बाईपास पर पहुंचे तो अचानक सामने से एक गाय आई। गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। सूचना पाकर खरावड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। टेंपो में सवार वर्कर को ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें