फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुरानी आईटीआई मैदान से सैर कर लौट रही महिला की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी आईटीआई मैदान से सैर करके भाई व बेटे संग लौट रही युवती का चेन बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर ले गए। वारदात मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे हुई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो युवक दिखाई दे रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण चेहरा या बाइक का नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी अश्वनी ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी बहन ज्योति परुथी निवासी गांधी कैंप के साथ बाइक पर घूमने पुराने आईटीआई मैदान आए थे। साथ में ज्योति का आठ माह का बेटा भी था। 9 बजकर 14 मिनट पर लेबर चौक से डीएलएफ कॉलोनी की तरफ आने लगे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने काले रंग का हेलमेट डाल रखा था। नजदीक आते ही पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

वारदात की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दोनों ने काले रंग का हेलमेट लगा रखा है। बाइक का नंबर और चेहरा दिखाई नहीं दे सका। फिर भी पुलिस आरोपियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। - इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन

25 दिन में छह वारदात, अब तक अनट्रेस
पिछले 25 दिन में झपटमारी की छह वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस झपटमारों को दबोचने में कामयाब नहीं हो सकी है। मंगलवार शाम करीब सवा आठ बजे बाइक सवार सेक्टर एक में 45 वर्षीय महिला हेमलता की चेन तोड़कर ले गए थे। अब तक झपटमारों का सुराग नहीं लग सका। इससे पहले 25 अप्रैल को सांपला में सत्संग के दौरान एक महिला दो महिलाओं की दांत से चैन तोड़कर ले गए। उससे पहले रोहतक के सेक्टर दो निवासी अनीता सांगवान की 24 अप्रैल को आठ बजकर 10 मिनट पर व सेक्टर एक निवासी डॉक्टर सरिता नागपाल की घर के बाहर चेन झपटी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें