फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लड्डू गोपाल की भक्ति में मंदिर और शहर रोशन

विज्ञापन
26jjrp12- झज्जर। शहर में निकाली गई झांकी। फोटो-संवाद
विज्ञापन
झज्जर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिनभर श्रद्धालुओं ने व्रत रखे और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्हैया का साज-शृंगार किया और माखन से भोग लगाया। शाम के समय मंदिरों में भी रौनक रही। शहर के सभी मंदिरों को सजाया गया था। मंदिरों में शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जन्माष्टमी पर मंदिरों की रंग-बिरंगी लड़ियों से भव्य सजावट की गई थी। जन्माष्टमी पर नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, बुद्धो माता मंदिर, दिल्ली गेट हनुमान मंदिर, बादली रोड स्थित शिवालय मंदिर, सेक्टर छह स्थित देवालय मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, प्राचीन खाटू श्याम मंदिर, चौपटा बाजार शिव मंदिर, श्री राम मंदिर, मढ़ी दुर्गा माता मंदिर,बाबा कांशीगीरी मंदिर, मेन बाजार हनुमान मंदिर, श्री प्रेम मंदिर, श्री गोपाल मंदिर, पंडित लेखराज मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, गाजी कमाल मंदिर, बेरी गेट शिव मंदिर, रोहतक रोड़ बाई पास स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर आर्य नगर, शिव मंदिर सुभाष नगर को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में कान्हा जी के लिए झूले सजाए गए। श्री दुर्गा मंदिर के पंडित मीनू शर्मा ने बताया कि यह एक ऐसा पर्व है जो हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं रात ठीक 12 बजे विभिन्न मंदिरों में कान्हा का जन्म हुआ। उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में केक काटा गया और भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया गया।
शहर में निकाली गई झांकियां
श्रीकृष्णा परिवार सेवा समिति की ओर से सोमवार को शहर में झांकियां निकाली गई। इसमें मथुरा-वृंदावन की झांकियां, शिव पार्वती का नृत्य एवं अघोरियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा मैनपुरी के भव्य पांच रथ शहरवासियों को देखने को मिले। दिल्ली व यूपी के बैंड बाजे, ढोल नगाड़े और शहनाइयों से अपनी-अपनी कला दिखाई। शोभा यात्रा गोशाला से शुरू होकर चौपटा बाजार, मेन बाजार, डायमंड चौक, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, कुलदीप चौक से होकर निकली।

26jjrp12- झज्जर। शहर में निकाली गई झांकी। फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें