फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सामान्य से साढ़े तीन डिग्री अधिक रहा तापमान, 11 तक चलेगी गर्म हवा

Mon, 08 Jun 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद अब फिर से भीषण गर्मी ने झुलसाने लगी है। दोपहर के समय लू के कारण लोग बाहर निकलने से बचने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम है। जिले में आठ जून से 11 जून तक गर्म हवा के चलने की संभावना भी है।
जिले में 7 से 11 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले चार दिन में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिले में 11 से 13 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें