फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 11 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 03: सोनीपत शहर में सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में बदलाव के बीच बुधवार को रात में कई बार बारिश हुई, जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में सुबह आठ बजे तक 23.57 एमएम बारिश दर्ज की गई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए परिवर्तन से किसानों के भी चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में झमाझम वर्षा होने से धान रोपाई ने भी रफ्तार पकड़ी है। किसानों का सिंचाई पर आना वाला खर्च बचा है और भू-जलस्तर में भी बढ़ावा होगा। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश

सोनीपत -18 एमएम
गन्नौर -14 एमएम

गोहाना -26 एमएम
खरखौदा -35 एमएम

खानपुर कलां -22 एमएम
राई -21 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें