12सीटीके19...हमें भी गर्मी लगती है.................सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तिलयार झील में गर्मी
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को छाए रहे तो सोमवार को तेज धूप निकली। पारा भी 40 डिग्री पार पहुंच गया है। यह रविवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं, आने वाले दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह स्थिति अभी बनी रहने की संभावना है। 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दो दिन उत्तर पूर्वी हवा चलने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाने, हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। हकहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ब्यूरो
12सीटीके19...हमें भी गर्मी लगती है.................सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तिलयार झील में गर्मी
12सीटीके19...हमें भी गर्मी लगती है.................सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तिलयार झील में गर्मी